महाशिवरात्रिः शिव के जयकारों से गुंजायमान हो रहे शिवालय, सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में धार्मिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो गए हैं। शहर के महादेव घाट के हटकेश्वर नाथ में दर्शन के लिए लंबी लाईन लगी हुई है।
महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद ही खास होता है। क्योंकि इस दिन को शिव भगवान के जन्म के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद चल रहा था। तब उनके विवाद को सुलझाने के लिए भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए। एक दूसरी मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भी ये दिन खास है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS