रायपुर में बच्चा-बच्चा बना गांधी, इस अंदाज में नजर आए CM भूपेश बघेल, देखें फोटो

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती (Mahatma Gandhi 150th Jaynti) मनाई जा रही है। इस मौके पर देश-दुनिया में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में आज सुबह बच्चा-बच्चा गांधी की थीम पर जयस्तंभ चौक से गांधी (Gandhi) मैदान तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे बापू का रूप धारण कर शामिल हुए। सभी बच्चे राजधानी के अलग. अलग स्कूल से आए हुए थे। रैली के बाद गांधी मैदान में भजन का आयोजन भी किया गया। इसमें गांधी का प्रिय भजन गाया गया।
बच्चा बच्चा गांधी थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम बघेल ने बच्चों को दुलार किया। सीएम भूपेश बघेल ने जयस्तंभ चैक में महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण किए हुए नन्हें मूकबधिर बालक हनी को अपने गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री ने मूकबधिर स्कूल कोपलवाणी में कक्षा पहली में पढ़ने वाले इस बालक को काफी देर तक उसे अपने गोद में रखा।
ये नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कई दिग्गज विधायक मौजूद रहे।
इस मौके पर बघेल ने सभी को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के द्वारा किए गए कार्यों और उनके विचारों से सबको अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गांधीजी हमें सीख देते हैं कि हमें कैसे सही राह पर चलना चाहिए और कैसे सद्भावना को अपनाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS