मौसम की जानकारी छत्तीसगढ़ : गर्मी से नहीं मिल रही राहत, जानें रायपुर समेत अपने शहर का हाल

रायपुर. प्रदेश में कई स्थानों पर हुई छिटपुट बारिश के बाद तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। गुरुवार को भी राजधानी में गर्मी व उमस का आलम रहा, जिससे लोग परेशान रहे। प्रदेश में सभी तरफ भीषण गर्मी के हालात बने हुए हैं।
मानसून के आने की खबर से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। वायु तूफान के असर से मानसून की गति मंद पड़ गई है, जिसके कारण अब उसके और विलंब से पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर गर्मी के बीच प्रदेश में आंधी तूफान व छिटपुट बारिश का दौर भी जारी है।
गुरुवार को यहां सोनहत, पेंड्रारोड, डभरा, कोरबा, खरसिया, सूरजपुर, रामानुज नगर, जशपुर, बैकुंठपुर में 1 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की खबर है। इसके कारण यहां तापमान पिछले दिनों की तुलना में कम जरूर हुआ है, लेकिन गर्मी से अभी राहत लोगों को नहीं मिली है। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक 43.4 डिग्री तापमान बिलासपुर का दर्ज किया गया।
शहरों का तापमान
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
रायपुर - 41.8 - 33.4
बिलासपुर - 43.4 - 30.2
पेंड्रारोड - 38 - 25.4
अंबिकापुर - 39.8 - 27.7
जगदलपुर - 38.6 - 29.2
दुर्ग - 41 - 32
राजनांदगांव - 42 - 32.5
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS