सर्वानुमति से होगा महापौर और अध्यक्ष का चयनः भूपेश बघेल

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद आज पीसीसी चीफ तथा सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने नगरीय निकाय चुनाव की जीत को राज्य सरकार के कामकाज की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को लेकर हम जनता के बीच गए थे और जनता ने हमारे सरकार की योजनाओं पर मुहर लगाया है। सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है इसलिए सभी नगरीय निकायों में हमें अच्छी सफलता मिली है।
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी तथा अटल जी को उनकी जयंती पर स्मरण किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस पर फिर से विश्वास किया, सभी पार्षद को बधाई देता हूं। हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया उन्हें भी बधाई देता हूं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस की जीत हुई है। सिर्फ कोरबा में भाजपा हमसे आगे है। दुर्ग में अच्छी सफलता मिली, कवर्धा में हम जीते। सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के क्षेत्रों में भी सफलता मिली है।
महापौर एवं अध्यक्ष के चयन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सर्वानुमति से महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। यह चुनाव राज्य सरकार के कामकाज के आधार पर कांग्रेस ने जीता है, भाजपा को जनता ने नकारा है। जनता ने शहरों में कांग्रेस को चुना है, हमने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की, एक में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला यह हमारी बड़ी उपलब्धि है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS