MD सौरभ कुमार ने जीवन सुगमता सूचकांक सर्वेक्षण की दी जानकारी, सर्वे में पूछे जाएंगे शहर से संबंधित 24 सवाल

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के MD सौरभ कुमार ने आज जीवन सुगमता सूचकांक सर्वेक्षण 2019 को लेकर आयोजित की गई प्रेसवार्ता में बताया कि 1 फरवरी से 29 फरवरी तक इज ऑफ लिविंग इंडेक्स का सर्वे चलेगा। सर्वे में भाग लेने 24 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। उन्होंने बताया कि लिंक के माध्यम से सर्वे में भाग लिया जा सकता हैं। पिछले सर्वे में रायपुर को सातवां स्थान मिला था।
सौरभ कुमार ने बताया कि सर्वे के सवाल शहर में स्वछता, पेयजल आपूर्ति, आवास, सुरक्षा, रहने की सुगमता पर आधारित है। तकनीक के माध्यम से नागरिक सुविधा को बेहतर और स्मार्ट बनाने वाले संसाधनों के बारे में भी पूछे गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में आप बता सकते हैं कि आपका शहर रहने के लिए कितना सुगम है। सर्वे में निगम की योजनाओं और सुशासन, हवा की शुद्धता, हरियाली, बिजली आपूर्ति, बैंकिंग, बीमा एटीएम, मनोरंज के साधन पर भी सवाल पूछे गए हैं।
सर्वे में बताएं कि महिलाओं के लिए शहर कितना सुरक्षित है। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड,स्वास्थ्य सेवाओं की कैसी व्यवस्था है। घर से कचरा उठाने की व्यवस्था, सड़कों में जल भराव पर भी अपनी राय दी जा सकती है। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी नंबर मिलेगें। सर्वे में रायपुर में रहना कितना किफायती है। शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था से आप कितने संतुष्ट हैं शहर में यात्रा करने में खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं बताएं और रायपुर में रहना और घूमना मंहगा या सस्ता है। रायपुर में रहना कितना किफायती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS