मंत्री शिव डहरिया ने नव निर्मित डम्पिंग जोन का किया औचक निरीक्षण, धीमी गति से काम को लेकर जताई नाराजगी

रायपुर। नगरी प्रशासन शिव डहरिया ने सकरी में नव निर्मित डम्पिंग जोन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिदिन आ रहे कचरे की जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री ने कचरे को डिकंपोज करने के लिए बनाए जा रहे हैं प्लांट के निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता भी व्यक्त किया। उन्होंने समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उनके साथ विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे।बता दें कि पिछले 15 वर्षों से शहर की साफ-सफाई एवं कचरे की डम्पिंग को लेकर समस्या हो रही है। बताया जा रहा है किडम्पिंग जोन बनने से शहर की जनता को शुद्ध हवा मिलेगी। साथ ही वातावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS