विधायक के पीएसओ ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

विधायक के पीएसओ ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
X
घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

दंतेवाड़ा। विधायक देवती कर्मा के पीएसओ ने शुक्रवार की देर रात आत्महत्या कर ली। जवान नें सर्विस AK47रायफल से खुद को गोली मारी ली। जिससे मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक पीएसओ का नाम आशोराम कश्यप है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की। वहीं पुलिस मोबाइल डिटेल से मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Tags

Next Story