राजधानी की चार विधानसभाओं में भाजपा के 68 हजार से ज्यादा नए सदस्य बने, रजिस्टर का सत्यापन

राजधानी की चार विधानसभाओं में भाजपा के 68 हजार से ज्यादा नए सदस्य बने, रजिस्टर का सत्यापन
X
राजधानी की चार विधानसभाओं में भाजपा के 68 हजार से ज्यादा नए सदस्य बन गए हैं। यह लक्ष्य से काफी ज्यादा है। यहां पुराने 72 हजार सदस्य हैं, ऐसे में करीब सौ फीसदी नए सदस्य बनाने का रिकार्ड बना दिया गया है।

रायपुर । राजधानी की चार विधानसभाओं में भाजपा के 68 हजार से ज्यादा नए सदस्य बन गए हैं। यह लक्ष्य से काफी ज्यादा है। यहां पुराने 72 हजार सदस्य हैं, ऐसे में करीब सौ फीसदी नए सदस्य बनाने का रिकार्ड बना दिया गया है। सदस्यों की सूची वाले रजिस्टरों का सत्यापन एकात्म परिसर में रविवार को सत्यापन प्रभारी बिलासपुर के महापौर किशोर राय ने जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के सामने किया। सदस्यता अभियान के प्रभारी सत्यम दुवा का कहना है कि अभी और रजिस्टरों का सत्यापन बाकी है। इसके बाद ही सही संख्या मालूम होगी, संख्या में और इजाफा हाेगा। चूंकि बूथों में सोमवार से चुनाव कराया जाना है, इसलिए जितने रजिस्टर पूरे हो गए थे, उनका सत्यापन किया गया है।

भाजपा ने देशभर में 6 जुलाई से 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया। राष्ट्रीय संगठन ने सभी राज्यों के लिए कम से कम 20 फीसदी नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। प्रदेश भाजपा संगठन ने इस लक्ष्य से डबल का लक्ष्य यहां तय किया था। प्रदेश में 27 लाख सदस्य हैं। ऐसे में यहां 11 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। इस लक्ष्य को प्राप्त करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी आंकड़ों का खुलासा नहीं हुआ है। सदस्यों की संख्या जानने के लिए ही सभी मंडलों में रजिस्टर बनाकर उनका सत्यापन कराने के लिए सत्यापन प्रभारी बनाए गए हैं।

पुराने सदस्यों के बराबर नई संख्या

राजधानी की चार विधानसभाओं में रजिस्टरों के सत्यापन के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वो 68 हजार 270 हैं। सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा का कहना है कि चारों विस में 999 बूथ हैं। हर बूथ में हर हाल में नए पुराने सदस्य मिलाकर 150 सदस्य संख्या करने का लक्ष्य रखा गया था। पिछला बार सदस्यता अभियान में यूं तो दो लाख से ज्यादा मिस कॉल हुई थी, लेकिन जहां तक रिकार्ड का सवाल है तो हमारे पास 72 हजार सदस्यों के ही नाम पते हैं, ऐसे में इतनी ही सदस्य संख्या पुरानी मान रहे हैं। अब नए सदस्यों की संख्या को मिलाकर एक लाख 40 हजार के आसपास सदस्य हो गए हैं। इस संख्या में अभी और इजाफा होगा। हमारे सदस्य डेढ़ लाख से ज्यादा हो जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story