भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की माता जी का निधन

दुर्ग। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की माता जी का निधन हो गया है। उनकी माता गुलाबी देवी पाण्डेय ने आज सुबह अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा मैत्री नगर भिलाई स्थित आवास से दोपहर बाद 1 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
कौन है सरोज पांडेय - बता दें कि सरोज पांडेय बीजेपी की कदावर नेता हैं। सरोज पांडेय एक साथ महापौर, विधायक और सांसद रह चुकी हैं। उनका यह रिकॉर्ड गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्हें 10 साल तक लगातार बेस्ट मेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि 2014 में मोदी लहर के बावजूद दुर्ग लोकसभा से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS