मुंगेली जिला जेल ब्रेक मामला : तीन फरार कैदी पुलिस की गिरफ्त में, एक अभी भी फरार Watch Video

छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला जेल ब्रेक मामले में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस को जेल से फरार हुए चार कैदियों में से तीन को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। बीते 26 अक्टूबर को तड़के क़रीब डेढ़ बजे चार विचाराधीन बंदी मुंगेली ज़िला जेल से भाग गए थे। मुंगेली पुलिस ने तड़के इंदल उर्फ इंद्रध्वज को सिलतरा से, तरुण केंवट को लोरमी के महरपुर से जबकि सुरेश पटेल को जरहागांव के सेमरचुवापकड़ा है। तीनों अपने-अपने परिवार से मिलने घर पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी पकड़े गए कैदी यूपी, बिहार भागने के फिराक में थे। मध्यप्रदेश के रीवा में रहने वाला धीरज अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह सभी क़ैदी मुंगेली ज़िला जेल की बैरक नंबर तीन में निरुद्ध थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS