धान पर बिफरे ननकीराम कंवर, कहा- सीएम साहब, आपसे मेरे संबंध तो ठीक हैं, लेकिन किसानों ने पाप कर दिया क्या?

रायपुर। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान धान मसला फ़िर सदन में गूंजने लगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इस मसले पर सरकार को घेर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान और किसान पर सरकार बनाई, लेकिन ना बोनस मिला, ना धान ख़रीदा गया। किसान ठगे गए हैं।
इस पर विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि - आप झूठ बोल रहे हैं, मैं किसान हूँ और जानता हूं कि पहले किसानों का कर्ज माफ़ हुआ है फिर किसानों का धान खरीदा गया।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि- मैं भी किसान हूँ और मुझे पता है कि कितना धान लिया और कितना रोका गया। आप अपना खाता खतौनी दिखाइए, पता चल जाएगा कि सच्चाई क्या है।
इसी बीच माहौल को शांत करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने हस्तक्षेप कर व्यक्तव्य पूरा करने कहा, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने फिर से बात कहना शुरु की।
तभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खड़े हुए और मुस्कुराते हुए कहा कि धान पर आप स्थगन लाए और चर्चा से भाग गए और अब चर्चा कर रहे हैं। क्या यह समय की बर्बादी नहीं है..?
इस संवाद के बाद फिर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान और किसान पर बात शुरु की। इसी बीच वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर ने कहा – कि मुख्यमंत्री जी आपके मेरे पर्सनल संबंध तो हैं, पर मेरी बात आप सुनिए कि जो हाल धान ख़रीदी का हुआ है। किसान को लगने लगा है कि वह धान उपजाया है या पाप किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS