नारायणपुर : मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

X
By - Akshay Sahu |29 April 2020 2:11 PM IST
नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पुलिस पार्टी पर की गोलीबारी। पढ़िए पूरी खबर-
नारायणपुर। नक्सली मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली ढेर हो गई वहीं 2 जवान गंभीर बताये जा रहे हैं। यह घटना कडी़यामेटा और कडे़नार पल्ली मार्ग की है, जहां नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पुलिस पार्टी पर गोलीबारी कर दी।
रोड निर्माण कार्य के लिए सुरक्षा देने निकले जवानों पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 2 जवानों के घायल होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार 1 सीएएफ का जवान और 1 डीआरजी बताया जा रहा है। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं। घटना स्थल से हथियार भी मरंद किये गये हैं।
जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को ईलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS