मुठभेड़ में ढेर नक्सली की हुई शिनाख्ती, निकला 3 लाख का इनामी

X
By - Akshay Sahu |26 April 2020 1:17 PM IST
नक्सली की शिनाख्त प्लाटून 31 का सेक्शन कमांडर के रूप में की गई है। पढ़िए पूरी खबर-
सुकमा। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्ती हो गई है। इस नक्सली की शिनाख्त प्लाटून 31 का सेक्शन कमांडर महादेव के रूप में की गई है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक महादेव पर 3 लाख का इनाम घोषित था। बता दें बीते शनिवार को दामनकोटा इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जहां से जवानों ने नक्सली के शव समेत हथियार और सामग्री बरामद की।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS