पुलिस पार्टी पर हमले में शामिल नक्सली गिरफ्तार, नौ बड़े अपराधों में पुलिस कर रही थी तलाश

पुलिस पार्टी पर हमले में शामिल नक्सली गिरफ्तार, नौ बड़े अपराधों में पुलिस कर रही थी तलाश
X
हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमले जैसे अपराधों में शामिल था दरभा डिविजिन एक्शन टीम का यह सदस्य

दन्तेवाड़ा। पुलिस पार्टी पर हमला समेत अलग अलग नौ बड़े अपराधों में शामिल 2 लाख रूपए के ईनामी नक्सली केशा कोहराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नीलावाया गोरेपारा के जंगलो से पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली दरभा डिविजिन एक्शन टीम का सदस्य है। हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमले जैसे 9 बड़े अपराधों में लम्बे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अरनपुर थानाक्षेत्र के पोटाली कैम्प में तैनात जवानों ने नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story