RSS कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार लोगों को छोड़ने नक्सलियों ने लगाए बैनर, दी बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी

पंखाजुर। आरएसएस कार्यकर्ता दादूसिंह के हत्या के आरोप में गिरफ्तार आदिवासियों को छोड़ने की नक्सलियों ने चेतवानी देते हुए गुरूवार रात भारी मात्रा में बैनर पोस्टर लगाए। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर पोस्टर को जप्त कर लिए हैं। दुर्गुकोंदल में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बैनर पोस्टर और पर्चे फेंक कर आरएसएस कार्यकर्ता दादूसिंह के हत्या के आरोप में गिरफ्तार आदिवासियों को छोड़ने की दी चेतावनी। गिरफ्तार आदिवासियों को नहीं छोड़ने पर नक्सलियों ने बुरा अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी है। नक्सलियों को आरोप है आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के झूठे आरोप में स्थानीय आदिवासियो को गिरफ्तार कर रही है पुलिस।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS