कांकेर में नक्सलियों ने भारी मात्रा में लगाए बैनर - पोस्टर, 21 सितंबर से 8 नवंबर तक 50 वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान

कांकेर में नक्सलियों ने भारी मात्रा में लगाए बैनर - पोस्टर, 21 सितंबर से 8 नवंबर तक 50 वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान
X
छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले में माओवादियों ने 21 सितंबर से 8 नवंबर तक भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के विलय का 15 साल पूर्ण होने पर वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया है। कांकेर के आमाबेड़ा थाना इलाके में माओवादियों ने भारी संख्या में बैनर - पोस्टर लगाया है।

अंकुर तिवारी,कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले में माओवादियों ने 21 सितंबर से 8 नवंबर तक भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) Communist Party of India (Maoist) के विलय का 15 साल पूर्ण होने पर वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया है। कांकेर के आमाबेड़ा थाना इलाके में माओवादियों ने भारी संख्या में बैनर - पोस्टर लगाया है। जिसमें लिखा है कि माओवादी, पीपल्स वार ग्रुप (पीडब्लूजी) और माविस्ट कम्युनिस्ट सेंटर(MCC) के विलय के 15 वां वर्ष मनाएंगे।


इस दौरान माओवादी छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा,आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में अपने कथित प्रभाव वाले इलाक़ों में जुलूस निकाल सकते हैं और पर्चे बाँट कर संगठन के सिद्धांतों के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं। इस बीच संगठन की तरफ़ से कुछ और कार्यक्रम भी चलाए जा सकते हैं।


बता दें कि 21 सितम्बर वर्ष 2004 को पीडब्लूजी और एमसीसी के औपचारिक विलय की घोषणा की गई थी और उसी के साथ एक नए संगठन - भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) - का गठन किया गया था। असल में, उत्तरी बंगाल के नक्सलबाड़ी थाने के तहत पड़ने वाले गाँवों में ख़ुद को क्रांतिकारी कहने वाले कम्युनिस्टों की अगुआई में आदिवासी किसानों ने चीन में हुई क्रांति की तर्ज़ पर हथियारबंद ब़गावत की शुरुआत की थी। 23 मई 1967 को तीर-कमान से लैस किसानों का पुलिस के साथ संघर्ष हुआ जिसमें दरोगा सुनाम वांगदी की मौत हो गई। 25 मई को पुलिस भारी संख्या में वहाँ पहुँची और फिर टकराव हुआ। इस बार पुलिस की गोली से 10 लोग मारे गए। नक्सलबाड़ी में विद्रोह 52 दिन तक जारी रहा। इस आंदोलन को भी 50 साल पूरा हो गए हैं। जिसको लेकर नक्सलियों ने 50 वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story