मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, शव के पास छोड़े पर्चे में लिखा 'जो करेगा यह काम उसे भी दी जाएगी सजा'

विकास तिवारी, दंतेवाड़ा। मुखबिरी के शक (Dead Body) में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या (Murder) कर उसका शव एस्सार ESSAR फेंस भाग गए। शव (Dead Body) के पास नक्सली एक पर्चा भी फेंक गए जिसमें उन्होंने ग्रामीण पर मुखबिरी (Police Informer) का आरापे लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में मुखबिरी (Police Informer) का जिक्र करते हुए लिखा कि ग्रामीण पुलूम पंचायत का रहने वाला मिड़या मंजाल पुलिस के लिए मुखबिरी (Police Informer) का काम करता था इसलिए जनअदालत लगाकर उसे मौत की सजा दी गई है। अगर कोई भी ऐसा काम करेगा तो उसे भी इसी तरह सजा दी जाएगी।
SDOP धीरेंद्र पटेल ने घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने कई पर्चों को पॉलीथिन में रखकर शव के पास छोड़ दिया था ताकि बारिश की वजह से वह खराब न हों। शव के नीचे बम दबे होने की आशंका के चलते BDS टीम को मौके पर रवाना किया गया। इसलिए शव को घटनास्थल से अभी हटाया भी नहीं गया है। टीम के पड़ताल के बाद ही शव को कब्जे में लिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS