मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मंडल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मंडल
X
नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मंडल को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

रायपुर। नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मंडल को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरपी मंडल को छत्तीसगढ़ राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वे 1987 बैच के आईएएस अफसर मंडल मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर के पद पर रहे हैं। इससे पहले सुनील कुमार कुजूर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गुरुवार को वे रिटायर हो गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story