भाजपा और संघ पर अश्लील टिप्पणी, धमतरी भाजपा में बवाल

भाजपा और संघ पर अश्लील टिप्पणी, धमतरी भाजपा में बवाल
X
जानकारी मिली है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अश्लील टिप्पणी की गई है। पढ़िए पूरी खबर -

धमतरी। व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें डाल कर भाजपा और संघ पर टिप्पणी का एक मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अश्लील टिप्पणी की गई है।

इस पोस्ट से भड़के भाजपाई थाने पहुंच गए हैं। पोस्ट करने वाले का नाम ग्रुप में सय्यद शफ़ीक़ दिखाया जा रहा है। पोस्ट डालने वाले के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है धमतरी से संचालित दो व्हाट्सअप ग्रुप में पोस्ट वायरल किया गया है।

Tags

Next Story