विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुआ महापुरुषों के तैल चित्रों का अनावरण, देखें तस्वीरें-

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आज महापुरुषों के तैल चित्रों का अनावरण किया गया। विस अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तैल चित्रों का अनावरण किया। कार्यक्रम में सरकार के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। सेंट्रल हॉल में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के तैल चित्रों का अनावरण हुआ।
इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा आज महापुरुषों के तैलचित्र का अनावरण हुआ। साथ ही आज विधानसभा अध्यक्ष का एक साल पूरा हुआ है। आज के दिन ही हम सबने विधानसभा में शपथ भी लिया था। तैलचित्रो से यह हॉल भर गया है। अब कुछ गुंजाइश नही बची है। यह हाल जीवंत रहे इसके लिए जो सुझाव रहेंगे उसमे सरकार की सहमति रहेगी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने उन्हें सेंट्रल हॉल में दी बधाई दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS