प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा के पुराने पाठ्यक्रम होंगे बंद, माशिमं ने दिया आदेश

रायपुर। प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा के पुराने पाठ्यक्रम बंद होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल से पुराने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को बंद करने का आदेश दिया है। अब नए पाठ्यक्रम को मान्यता दी जाएगी। पुराने व्यावसायिक कोर्स को बंद करने की कवायद काफी समय से चल रही थी। सत्र 2020-21 से पाठ्यक्रम पूर्णतः बंद होगा। नए पाठ्यक्रम के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। इस बार 11वीं के लिए व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। अध्ययन कर चुके 11वीं के बच्चों को ही 12वीं में प्रवेश दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS