छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश
X
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन पहाड़ी जिलों में शीतलहर चल सकती है।

रायपुर। प्रदेश में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर एवं नगरीय निकायों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

समस्त ज़िला कलेक्टर को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं महत्वपूर्ण स्थलों में अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि रैन बसेरा/नाइट शेल्टर में पर्याप्त मात्रा में कंबल, चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहे। प्रदेश में शीत लहर के कारण किसी प्रकार की जनहानि न हो। आवश्यकता पड़ने पर नए रैन बसेरा की व्यवस्था की जाए।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन पहाड़ी जिलों में शीतलहर चल सकती है। पहाड़ी वाले जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.9 डिग्री अंबिकापुर में रहा। वहीं राजधानी रायपुर का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story