प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी, भीषण ठंड की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

X
By - Abhishek |12 Jan 2020 10:29 AM IST
बारिश के कारण कई जगहों पर मौसम साफ नहीं है। मौसम साफ होने पर ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं
रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार ठंड पड़ रही है। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। भीषण ठंड की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें कि बारिश के कारण कई जगहों पर मौसम साफ नहीं है। मौसम साफ होने पर ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS