मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे पाटन, गाँधीवादी नेता को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे पाटन, गाँधीवादी नेता को दी श्रद्धांजलि
X
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय वर्मा द्वारा भूदान आंदोलन के दौरान किये गए कार्यों का भी स्मरण किया

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सर्वोदयी और गांधीवादी नेता स्वर्गीय पंथराम वर्मा को श्रद्धांजलि देने एवं शोक संतप्त परिवार से मिलने पाटन ब्लॉक के ग्राम मटंग पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री वर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत को आजीवन अपनाए रखा। पूरा जीवन बापू के सिद्धान्त पर चलते रहे। चरखे से सूत कातते रहे। किसी विचार को लेकर ऐसी दृढ़ता दुर्लभ ही देखने में आती है। गांधी और विनोबा के विचारों को उन्होंने आत्मसात किया था। उन्होंने सुदीर्घ और यश भरा जीवन जिया। अपने पीछे वे अपने मूल्यों की धरोहर छोड़ गए हैं। सार्वजनिक जीवन में कैसा आचरण हो, उनके जीवन से यह आदर्श मिलता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय वर्मा द्वारा भूदान आंदोलन के दौरान किये गए कार्यों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम मटँग के लोगों के लिए और हम सब के लिए ये बहुत गौरव की बात है कि यह गांव और हमारा क्षेत्र इतने यशस्वी नायक की कर्मभूमि रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story