कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा निष्कासित

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा अपनी उम्मीदवारी खत्म करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। पार्टी कार्यालय की ओर से लेटर जारी कर कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी उम्मीदवारी शून्य घोषित करते हुए पार्टी संगठन, अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन दिए जाने की घोषणा 13 दिसंबर तक करें। यह अंतिम अवसर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देश दिया है कि इसके पश्चात भी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपनी उम्मीदवारी समाप्त न कर चुनावी मैदान में हैं। तो उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी संगठन के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जायेगा। साथ ही पार्टी के उम्मीदवारों के विरुद्ध किसी भी कांग्रेसजन द्वारा यदि विरोध में कार्य किया जाता है। तो उसकी शिकायतें भी शीघ्र पार्टी कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश सभी संगठन इकाइयों को दिये गये है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS