धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा से पूछे ये पांच सवाल

रायपुर। धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सियासी पारा हाई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर इस मुद्दे को लेकर हमलावर है। कांग्रेस सरकार जहां केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है वहीं बीजेपी प्रदेश सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। अब पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा से पांच सवाल पूछे हैं।
पीसीसी चीफ के पांच सवाल -
1. 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्या 2100 रुपए समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस का वादा किया था कि नहीं?
2. केंद्र सरकार से इस घोषणा के लिए अनुमति ली थी या नहीं?
3. जून 2014 में मोदी सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध लगाने के बाद रमन सरकार ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
4. मोदी सरकार ने धान बोनस पर प्रतिबंध वापस लेने के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुनः प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
5. राज्य के भाजपा नेताओं को धान बोनस पर प्रतिबंध हटाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने में संकोच क्यों हो रहा है?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS