पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, जल्द ही सलाखों के पीछे नजर आएंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। मंगलवार को चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने यह बयान दिया है।
मीडिया से चर्चा में मोहन मरकाम ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी चल रही हैं। चित्रकोट उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे मोहन मरकाम ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जैसे-जैसे कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ रही है, दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की बैचेनी बढ़ती जा रही है।
दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों पर चाहे नान घोटाला हो या टेंडर घोटाला सभी मामलों की जांच जारी है। यही कारण है कि आज भाजपा नेता कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। दोनों ही मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है। जांच जिस गति से आगे बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी या डॉ. रमन सिंह आने वाले समय में सलाखों के पीछे जा सकते हैं। मोहन मरकाम के बयान के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ही पूर्व सीएम पर शिकंजा कसे जाने की तैयारी है। हालांकि इस बयान को चुनावी बयान भी माना जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS