कांकेर में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार

कांकेर में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार
X
कांकेर में आरएसएस कार्यकर्ता (Rss Worker Killed) दादूसिंह कोरटिया (Dadusingh) की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों ही आरोपी नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन लोगों ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या में प्लानिंग की थी।

कांकेर। कांकेर में आरएसएस कार्यकर्ता दादूसिंह कोरटिया की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों ही आरोपी नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन लोगों ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या में प्लानिंग की थी।


पुलिस के मुताबिक इन्होंने पूछताछ में दादूसिंह की हत्या में शामिल होना कबूल किया है। इनके अलावा गोली मारने, घर में जाकर दवाई मांगने के मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव, एसआई शिवकुमार खुंटे सहित दुर्गूकोंदल की पुलिस और बीएसएफ के जवान शामिल थे। बता दें कि कुछ दिन पहले नक्सलियों ने संघ कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story