हनीट्रैप मामले की आरोपी प्रीति तिवारी ने चेतन शाह पर लगाए रेप के आरोप, एसपी से की शिकायत

रायपुर। हनीट्रैप मामले की आरोपी प्रीति तिवारी आज शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुंची। प्रीति ने कहा कि मुझे झूठे आरोप में फंसाया गया है। प्रीति तिवारी का चेतन शाह पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि चेतन शाह ने मेरे साथ 2012 में रेप किया था। तथा अश्लील वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल कर बार बार शारीरिक संबंध बना रहा था। प्रीति तिवारी ने कहा कि मना करने पर चेतन वीडियो वायरल की धमकी दे रहा था।
प्रीति ने कहा कि इससे पूर्व में उन्होंने खमरडीह थाने में मामले की शिकायत की थी। पर पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीएसपी खमरडीह सुनील तिवारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS