प्रायोजित है किसानों का विरोध प्रदर्शन, नहीं हुआ लाठीचार्जः कृषि मंत्री

प्रायोजित है किसानों का विरोध प्रदर्शन, नहीं हुआ लाठीचार्जः कृषि मंत्री
X
समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को देने के लिए बजट में 5000 करोड़ के अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की है

रायपुर। धान खरीदी को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन को कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने प्रायोजित बताते हुए कहा की परसों तक 82 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। बहुत जगह में किसानों के नए बारदाना की समस्या थी। जहां-जहां बारदाने की कमी थी वहां पर दाना पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिनका टोकन कट चुका है, पंजीयन हो चुका है। उनको खरीदी करने के संदर्भ में निर्देश दिया जा चुका है। जो असंतोष दिख रहा है वह प्रायोजित दिख रहा है।

किसानों पर नही हुआ लाठीचार्जः मंत्री

वहीं किसानों पर हुए लाठीचार्ज को भी मानने से इंकार करते कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लाठीचार्ज की स्थिति नहीं है चक्का जाम हुआ था प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया है। वहीं रवींद्र चौबे ने समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को देने की योजना पर बताया कि बजट में 5000 करोड़ के अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की है। जिसके जरिए समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। उप मंत्रिमंडलीय समिति ने नीतिगत तैयारी कर ली है मुख्यमंत्री के लौटते ही नाम तय होगा।

महानदी जल विवाद पर केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा

महानदी जल विवाद पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा इस विषय पर मेरी फ्लाइट में आते वक्त केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से चर्चा हुई है, मैंने आग्रह किया है ओडिसा और छत्तीसगढ़ को जितने जल की आवश्यकता है,उसका उपयोग करने दें, ट्रिब्यूनल में मामला कब तक खिंचता रहेगा। महानदी जल विवाद में केंद्र सरकार को मध्यस्थ की भूमिका निभानी चाहिए। माननीय मंत्री ने इस आग्रह को स्वीकार किया है, कब तक इस विषय को आगे बढ़ाया जाता है, केंद्र पर निर्भर है।

Tags

Next Story