विरोधः धान खरीदी को लेकर रायपुर- जबलपुर मार्ग में किसानों का चक्काजाम 5वें दिन भी जारी

विरोधः धान खरीदी को लेकर रायपुर- जबलपुर मार्ग में किसानों का चक्काजाम 5वें दिन भी जारी
X
ग्राम बाँधाटोला और कलेक्टर कार्यालय के सामने बारिश में भी प्रदर्शनकारी किसान डटे हुए हैं।

कवर्धा। धान खरीदी को लेकर किसानों और सरकार के खींचतान जारी है। दरअसल धान खरीदी की समय सीमा की अधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है। लेकिन किसान टोकनधारियों से धान खरीदी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। और किसानों लगातार 5वें दिन चक्काजाम जारी है। किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर रायपुर-जबलपुर जाम किया गया है। कवर्धा जिले के नेशनल हाईवे में कुल 03 स्थानों पर चक्काजाम किया गया है। जिससे आवागमन खासा प्रभावित है। चिल्फ़ी घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ग्राम बाँधाटोला और कलेक्टर कार्यालय के सामने बारिश में भी प्रदर्शनकारी किसान डटे हुए हैं।

Tags

Next Story