आदिवासी नृत्य महोत्सव में पारंपरिक मुकुट लगाकर मुस्कुराते हुए नृत्य करते दिखे राहुल गांधी

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक अनूठा रूप देखने को मिला। दरअसल इस महोत्सव में राहुल गांधी नृत्य करते नजर आए। राहुल छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ के साथ कदम ताल करते दिखे। राहुल और सिर पर पारंपरिक मुकुट लगाकर मुस्कुराते हुए पैर थिरकाते और ढोल में संगत करते नजर आए । उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कवासी लखमा भी नृत्य कर रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस दौरान राहुल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन में एक पारंपरिक नृत्य में भाग लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS