रायगढ़ जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिल्ली में किया गया सम्मानित

रायगढ़। रायगढ़ जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के लिए केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कलेक्टर यशवंत कुमार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले ने पिछले पांच वर्षाे में जन्म आधारित लिंगानुपात में देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018-19 के मध्य जन्म आधारित लिंगानुपात में रायगढ़ जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन द्वारा देशभर के 5 राज्यों एवं 10 चयनित जिलों को सम्मानित किया गया हैं, जिनमें से रायगढ़ एक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS