रायपुरः यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में होंगी शामिल

रायपुर। भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 27 दिसंबर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने नई दिल्ली में यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ऑफिस में सौजन्य मुलाकात कर इस महोत्सव के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
परदेशी ने राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक पहली बार आयोजित हो रहे इस नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रेनाटा लोक डेसालियन ने इस आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए इसमें शामिल होने की सहमति प्रदान की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS