रायपुर पुलिस पर आरोपियों के साथ साठ - गांठ का आरोप, कई महीनों से न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रहा पीड़ित

रायपुर पुलिस पर आरोपियों के साथ साठ - गांठ का आरोप, कई महीनों से न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रहा पीड़ित
X
जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए आरोपियों से सांठ गांठ कर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद से प्रार्थी लगातार थाने का चक्कर काट रहा है।

रायपुर। रायपुर पुलिस का आरोपी के साथ साठ गांठ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने से साठ - गांठ कर छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में पंडरी इलाके में एक इंटीरियर डेकोरेटर के ऑफिस में दो बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने उसके ऑफिस से नकदी समेत कई सामना चुरा ले गए।

जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए आरोपियों से सांठ गांठ कर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद से प्रार्थी लगातार थाने का चक्कर काट रहा है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित को फोन पर आरोपी दे रहे हैं धमकी -

अब तो यह हाल है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को धमकी भी दे रहे हैं। वे फोन पर पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story