रायपुरः बूथ बदले जाने से मतदाता परेशान, कई मतदान बूथों से लगातार आ रही शिकायतें

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतदान को लगभग 2 घंटा बीत चुका है। लेकिन रायपुर नगर निगम में कई वार्डों में मतदाता बूथ बदले जाने से हलाकान हैं। शहर के वामनराव लाखे वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, सुंदर नगर, रायपुरा, अनुपम नगर समेत कई बूथों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। मतदाता पुराने बूथों में पहुंचकर अपना नाम खोज रहे हैं। और सबसे बड़ी बात यह है कि प्रत्याशियों को भी बूथ बदलने की जानकारी नहीं है।
अनुपम नगर कॉलोनी में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। वोट डालने पहुंचे संध्या पांडे, अनूप अग्रवाल की फैमिली ने बातचीत में बताया कि उनके नाम क्रमशः 2 वार्ड काली माता वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड की सूची में आ गया है। लेकिन उनके मतदान केंद्र का अता पता नहीं है। बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय के लिए शाम 5 बजे तक मतदान किए जा सकेंगे। इस बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए वोट डाले जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS