राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने उठाया NH 43 का मामला, कहा- 'अब तो सड़कें पूरी बनवा दो सरकार !'

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज राज्यसभा के शुन्यकाल में अंबिकापुर पथलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबिकापुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत के विषय को सदन में उठाया।
नेताम ने सदन को बताया कि कटनी गुमला NH 43 पर 450 करोड़ की लागत से 96 किलोमीटर की लम्बाई वाली अंबिकापुर-पत्थलगाव परियोजना 2016 में शुरू तो हुई, किन्तु आज तक पूर्ण नहीं हो सकी।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग ओडिशा से दिल्ली को जोड़ता है और व्यावसायिक दृष्टि से इस मार्ग पर काफी व्यस्तता रहती है। इस मार्ग को बनाने वाली कंपनी डिफाल्टर हो गयी और परियोजना आज तक पूर्ण नहीं हो सकी है, जिसके चलते इस मार्ग पर काफी लम्बा जाम होता और बारिश के समय इस मार्ग पर चलना बिलकुल ही संभव नहीं है।
इसके साथ ही NH 43 पर अंबिकापुर से गढ़वा के बीच की सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुजरता है तथा यह मार्ग महाराष्ट्र से बिहार को जोड़ता है। इस मार्ग पर अंबिकापुर से रामानुजगंज तक 110 किलोमीटर का सड़क निर्माण करना अति आवश्यक है।
नेताम ने आगे कहा कि इन मार्गों की हालत इतनी जर्जर है कि स्थानीय लोगों को इस रोड को छोड़ दुसरे मार्ग से जाना पड़ता है, जो 100 किलोमीटर अतिरिक्त है। नेताम ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इस रोड को जल्द से जल्द सुगम बनाया जाए, ताकि अंबिकापुर से झारखण्ड आने-जाने वाले यात्रियों और अंबिकापुर से जशपुर आने-जाने वाले यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS