कल जहां सीएम बघेल ने चुनावी सभा को किया था संबोधित, वहां रमन सिंह को नहीं मिली अनुमति

दंतेवाड़ा। मेटापाल पंचायत में चुनावी सभा के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह को अनुमति नहीं मिली है। प्रशासन ने सुरक्षा दे पाने में असमर्थता जाहिर किया है। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल ने मेटापाल पंचायत में चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसको लेकर बीजेपी ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी और जेसीसीजे ने प्रशासन पर आरोप लगाया था। पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी कलेक्टर पर रिश्तेदारी निभाने का आरोप लगाया था।
बता दें कि दंतेवाड़ा में 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां प्रचार - प्रसार में जुट गई है। बीजेपी ने यहां दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओज्सवी मंडावी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस देवती कर्मा को फिर से मैदान में उतारा है। परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS