रतनजोत घोटाला : कृषि विभाग के दो अफसर गिरफ्तार

रायपुर। रतनजोत की फर्जी खेती और उत्पादन दिखाकर एक करोड़ दस लाख रूपये घोटाले के मामले में अंबिकापुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी कृषि विभाग के अधिकारी आर के कश्यप हैं। उसके साथ कृषि विभाग के सर्वेयर राणा प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। 2009 के इस प्रकरण में पुलिस को एक अन्य सर्वेयर राकेश रमन सिंह की तलाश जारी है।
इस संबंध में एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि इसकी जाँच सीआईडी और जांच के लिए गठित एसआईटी ने की थी। बाद तीन लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने प्रकरण की डायरी कुछ ही दिन पूर्व थाना लुंड्रा को भेजी गई थी। प्रकरण में अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य होने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह का कहना है कि- 'रमण सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके घर में घेराबंदी किया है। साथ ही मुखबिर को अलर्ट किया गया है।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS