रेणु जोगी ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, बेटे अमित ने शेयर की तस्वीरें

कोटा विधायक रेणु जोगी ने परिवार के साथ रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। उनके बेटे और जनता काग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रेणु जोगी को पति और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी केक खिलाते दिख रहे हैं। साथ ही जोगी परिवार की इस खुशी में उनके परिवारिक मित्र मौजूद रहे।
27.10.2019 हमारे परिवार के लिए बेहद शुभ रहा: दीपावली के साथ साथ आज मम्मी- जिनके कारण हमारे जीवन में तमाम चुनौतियों के बावजूद आशा के अनगिणत दीप प्रज्वलित हैं- का भी जन्मदिन है।ईश्वर से मेरी मनोकामना है कि ये दीप हमेशा इसी तरह जलते रहें।पारिवारिक एक लंच का विडीओ साझा कर रहा हूँ। pic.twitter.com/o34ElWt8Gp
— Amit Jogi (@amitjogi) October 27, 2019
अमित ने तस्वीरों के साथ रेणु जोगी के लिए एक कैप्शन भी लिखा हैं। अमित ने लिखा कि 27 अक्टूबर 2019 का दिन हमारे परिवार के लिए बेहद शुभ है। दिवाली के साथ.साथ आज मम्मी जिनके कारण हमारे परिवार में तमाम चुनौतियों के बावजूद आशा के अनगिनत दीप प्रज्वलित हैं का भी जन्मदिन है। ईश्वर से मेरी मनोकामना है कि ये दीप हमेशा इसी तरह जलते रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS