राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान, केंद्र ने धान नहीं खरीदा तो रोक देंगे कोयला आपूर्ति

रायपुर। धान खरीदी को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का चावल सेंट्रल पुल में नहीं लेती है तो हम कोयले की आपूर्ति रोक देंगे। बता दें कि इसके पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने आर्थिक नाकेबंदी का संकेत दिया था। अब प्रदेश सरकार कोयला रोकने की बात कर केंद्र सरकार पर दवाब बनाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर कोयले की आपूर्ति होती है।
13 नवंबर को दिल्ली कूच करेगी कांग्रेस - बता दें कि केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस आर पार के मूड में हैं। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 13 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं के साथ - साथ प्रदेश के किसान भी दिल्ली जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी नहीं करने के फैसले के खिलाफ 15 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी।
बीजेपी ने किया आंदोलन का ऐलान - बता दें कि बीजेपी ने सरकार के खिलाफ धान खरीदी को लेकर जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। बीजेपी ने कहा है कि वह सरकार के वादाखिलाफी को लेकर आंदोलन करेगी और कांग्रेस का घोषणा पत्र जलाएगी। बीजेपी 13 नवंबर को प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन करेगी। बता दें कि उसी दिन कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर दिल्ली कूछ करने वाली है। कांग्रेस दिल्ली में 15 नवंबर को आंदोलन करने वाली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS