जगदलपुर में इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

जगदलपुर। ओड़िसा में सक्रिय इनामी नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। दोनों ने बस्तर आईजी व एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बस्तर आईजी के अनुसार ओड़िसा राज्य में कमांडर स्तर के नक्सलियों पर 5 लाख का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नक्सली एलओएस कमांडर के पद पर रहकर संगठन के लिए काम कर रहे थे। महिला नक्सली का नाम मंजू मंडावी व पुरुष नक्सली का नाम सोनारू पोयाम बताया जा रहा है। मंजू मंडावी की सक्रियता में हुए मुठभेड़ों में अब तक 25 से अधिक जवान शहीद हुए हैं और 7 से अधिक जवान घायल हुए हैं वहीं सोनारू पोयाम की उपस्थिति में नक्सलियों ने 7 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS