ऋषि कपूर का 67 की उम्र में निधन, सीएम भूपेश और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर जताया शोक

रायपुर। दो सालों तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद आज गुरुवार सुबह पौने नौ बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता काफी बुरा रहा, बुधवार को शानदार कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को उन्होंने आखिरी साँस ली।
ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर देश भर में शोक का माहौल है। कई फ़िल्मी सितारों और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक और दुःखद खबर!
अपनी उम्र, सेहत और स्वास्थ्य को कभी भी अपने अभिनय में बाधा न बनने देने वाले महान नायक ऋषि कपूर जी का निधन भारतीय सिनेमा में एक शून्य का निर्माण करता है।
मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं।
RIP #RishiKapoor Ji
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि- 'ऋषि कपूर के निधन की दुखद खबर। एक अभिनेता की उत्कृष्टता, जिसने सिनेमा में अपने शानदार काम से भारतीयों की पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया!
उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुनिया भर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। शांति
#RishiKapoor
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS