RSS का स्थापना दिवस आज, रायपुर में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल

RSS का स्थापना दिवस आज, रायपुर में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल
X
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आज 94 वर्ष पूरे हो गए। आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। आज संघ अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में संघ की तरफ से आयोजन किए जा रहे हैं।

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आज 94 वर्ष पूरे हो गए। आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। आज संघ अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में संघ की तरफ से आयोजन किए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में संघ ने स्थापना दिवस के मौके पर पथ संचलन किया। जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह पथ संचलन बूढ़ापारा से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए वापस बूढ़ापारा में ही समाप्त हुआ।

इस दौरान स्वयं सेवकों ने अपना गीत गाया और बाद में शस्त्रों की पूजा भी की। आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांतरंजन ने स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story