देखिए- रेलगाड़ी के डिब्बों सा बना अनोखा मतदान केन्द्र, जो बना चर्चा का विषय

कोरबा। लोगों को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए एक अनूठा प्रयास किया गया है। दरअसल कुसमुंडा अंतर्गत विकास नगर के पोलिंग बूथ को रेलगाड़ी के डिब्बों का आकार देकर बड़े ही आकर्षक ढंग से बनाया गया है। यह वार्ड क्र.58 ईमली छापर व वार्ड क्र.59 विकास नगर के 7 पोलिंग बूथ है। प्राथमिक शाला केंद्र को रेल के डिब्बे की तरह पेंट किया गया है। जो कि चर्चा का विषय बन गया है।
मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में वोट डालने मतदाता पहुँच रहे है। जिसमे युवा तथा बड़े, बुजुर्ग भी शामिल है। वार्ड 58 की 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेम बाई गुप्ता से हुई जो चलने में असमर्थ है, बावजूद इसके वे अपने पुत्र के साथ मत का प्रयोग कर समाज को वोट करने बड़ी मिशाल पेश की है। दोपहर तक कुमसुंडा क्षेत्र के सभी बूथों में लगभग 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
बता दें कि प्रदेश भर में आज आम चुनाव वाले 151 नगरीय निकायों में 2हजार 840 वार्ड पार्षद और उपनिर्वाचन वाले दो नगरीय निकायों में तीन पार्षद के निर्वाचन के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 5हजार 427 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS