BJP के बड़े नेता 4 तारीख से डालेंगे दंतेवाड़ा में डेरा, चुनाव जीतने झोंकी जाएगी पूरी ताकत, लगातार होंगी सभाएं

रायपुर। BJPइसी दिन भारी शक्ति प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी का नामांकन भी दाखिल किया जाएगा। इसके दूसरे दिन से दंतेवाड़ा विधानसभा के हर गांव में लगातार सभाओं का दौर चलेगा। इस बीच कुछ केंद्रीय नेताओं को भी बुलाने के प्रयास होंगे। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है।
दंवेवाड़ा में उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को मतदान होना है। इसके दो दिन पहले 21 सितंबर को चुनाव प्रचार थमेगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार सितंबर है। इसके लिए तय किया गया है कि इस दिन प्रदेश से सभी बड़े नेता दंतेवाड़ा में रहेंगे और उनकी उपस्थिति में ही भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसके पहले वह स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दो सेट पहले ही जमा कर लेंगी। बड़ी रैली निकालकर नामांकन भरा जाएगा।
चलेगा सभाओं का लंबा दौर
भाजपा संगठन ने तय किया है कि दंतेवाड़ा का चुनाव जीतने के लिए सभी नेता दंतेवाड़ा में रहेंगे। एक कैंप बनाकर सभी वहां रहेंगे, जिनकी जिस क्षेत्र में जरूरत होगी, उनको वहां भेजकर सभा कराई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी ज्यादा से ज्यादा समय देंगे और उनकी ही ज्यादा सभाएं कराने का प्रयास होगा। वैसे भी विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में उनकी ही ज्यादा सभाएं प्रदेशभर में हुई थीं। उनको ही भाजपा का प्रदेश में सबसे बड़ा स्टार प्रचारक माना जाता है। प्रचार का जिम्मा प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों पर भी रहेगा। भाजपा ने इस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए सभी को दंतेवाड़ा में जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। मतदान से पहले केंद्रीय नेताओं को बुलाकर उनकी भी सभाएं कराने का प्रयास होगा। कौन-कौन आ सकते हैं, यह तो अभी तय नहीं है, लेकिन कुछ नेताओं के आने की संभावना है।
सभी को दे रहे जिम्मेदारी
चुनाव जीतने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी जा रही है। प्रदेश के सभी बड़े नेताओं की भी लगातार सभाएं होंगी। -विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS