नागरिकता संशोधन बिल पर राजनीति कर कुछ लोग देश को बना रहे आगजनी का शिकारः रमन सिंह

नागरिकता संशोधन बिल पर राजनीति कर कुछ लोग देश को बना रहे आगजनी का शिकारः रमन सिंह
X
हमने नेहरू जी और पाकिस्तान के बीच हुये समझौते का पालन किया। घुसपैठिये और शरणार्थी दोनों ही अलग है।

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल के विषय पर पत्रकारों से की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस पर राजनीति करते हुए देश को आगजनी का शिकार बना रहे हैं। 1947 से लेकर आज तक जो पीड़ा और तकलीफ थी उसका निराकरण आज इस बिल से हुआ है। तथा लोग इसे याद रखेंगे। हमारी सोच शरणागत रही है। और इस पर तर्क के साथ इस बिल को लाया गया, जिससे नया इतिहास बनेगा। जो जीने का नया जरिया भी बनेगा।

रमन सिंह आजादी के बाद शरणार्थियों का प्रतिशत 19 और 20 प्रातिशत था उसके बाद आज 2 और 3% ही बची है तो यह लोग आखिर कहां गये। हमने जो घोषणा पत्र में वाद किया था उसका ही क्रियान्वयन कर रहे है। कांग्रेस से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल में इनकी सुध लेने वाला कौन था। अल्पसंख्यक की सुरक्षा सम्पत्ति धर्मस्थल का जिम्मा सरकार ने उठाया था। हमने नेहरू जी और पाकिस्तान के बीच हुये समझौते का पालन किया। घुसपैठिये और शरणार्थी दोनों ही अलग है।

डॉ रमन ने कसा राहुल गांधी पर तंज-

भारत बचाओ आंदोलन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का सावरकर के साथ नाम जोड़ना ही अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा इसलिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी की बुद्धि पर तरस आता है वह इस प्रकार का बयान जारी करते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story