श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा -  बदलापुर सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं मंतूराम, चुनाव बाद मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी कांग्रेस

श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा -  बदलापुर सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं मंतूराम, चुनाव बाद मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी कांग्रेस
X
मंतूराम पवार की पत्रकार वार्ता पर BJP ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि बदलापुर सरकार के इशारे पर सबकुछ हो रहा है। मंतूराम पवार कांग्रेस की लिखी पटकथा पर अभिनय कर रहे हैं।

रायपुर। मंतूराम पवार की पत्रकार वार्ता पर BJP ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि बदलापुर सरकार के इशारे पर सबकुछ हो रहा है। मंतूराम पवार कांग्रेस की लिखी पटकथा पर अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए मंतूराम अप्रासंगिक हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी मंतूराम को दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल फेकेंगी।

सुन्दरानी ने कहा कि धमतरी जिले में दिए आवेदन को आधार बनाकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंतूराम तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे जिसका वे कोई प्रमाण नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि मंतूराम लिखी-लिखाई कहानी के आधार पर अभिनय कर रहे हैं। जो मामला न्यायालय में जाता है उसे सार्वजनिक करने की जल्दबाजी कर कांग्रेस पार्टी की कठपुतली बन गए हैं। सुन्दरानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पूरा प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा मंतूराम पवार व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story