कोरबा के विद्यार्थियों ने बनाया कीर्तिमान, एक लाख से अधिक छात्रों ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र

कोरबा के विद्यार्थियों ने बनाया कीर्तिमान, एक लाख से अधिक छात्रों ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र
X
कोरबा के एक लाख से अधिक छात्रों ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर नया कीर्तिमान बनाया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संदेश लिखा है।

कोरबा। कोरबा के एक लाख से अधिक छात्रों ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर नया कीर्तिमान बनाया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संदेश लिखा है। बच्चों ने गांधी जी के विचारों को संदेश में लिखा है। शुक्रवार को "महात्मा गांधी 150वीं जयंती: छात्रों की पाती – मुख्यमंत्री के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।


विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान, ग्राम स्वराज की अवधारणा, सत्य और अहिंसा, नशा मुक्त समाज, स्वदेशी, स्वालंबन, रोजगार मूलक शिक्षा, ग्राम्य जीवन जैस विषय पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बताया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा चयनित सहित अन्य पत्रों को संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 23 सितम्बर तक जमा किया जाएगा,जिला स्तर पर विद्यालयों के तीन- तीन उत्कृष्ट पत्रों को संग्रहित कर इनमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व उच्च – उच्चतर माध्यमिक स्तर से 10 -10 सर्वश्रेष्ठ पत्रों का चयन किया जाएगा। उत्कृष्ट पत्र लेखन वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story