सुकमा : 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

सुकमा : 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश
X
हथियार बनाने वाले को भी गिरफ्तार, दोनों से पूछताछ जारी। पढ़िए पूरी खबर-

सुकमा। नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर काम कर रही जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली माड़वी जोगा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर मलकानगिरी में एक फैक्ट्री भी मिली है, जहां से हथियार बनाने का सामान और कुछ हथियार बरामद किया गया है।

इसके साथ हथियार बनाने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags

Next Story